राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का तीखा हमला: “मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर नागरिकता खत्म करने की साजिश, यह इमरजेंसी से भी खतरनाक”

राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का तीखा हमला: “मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर नागरिकता खत्म करने की साजिश, यह इमरजेंसी से भी खतरनाक”

मधुबनी बिहार | 

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने शुक्रवार को चकदह के एक निजी होटल सभागार में प्रेस वार्ता कर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में चल रहा मतदाता सूची का पुनरीक्षण नागरिकता पर हमला है, जो इमरजेंसी काल की तानाशाही से भी अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से एनडीए सरकार नागरिकता को खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोगों के मौलिक अधिकार छिने थे, लेकिन उनकी नागरिकता पर कभी सवाल नहीं उठाया गया। आज बिहार में गरीब, वंचित, एससी-एसटी, अतिपिछड़ा, पिछड़ा वर्ग और रोज़गार की तलाश में पलायन कर चुके श्रमिकों की नागरिकता को ही संदिग्ध बनाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब लोगों के पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जैसे अधिकृत पहचान पत्र मौजूद हैं, तो आखिर किस आधार पर उनकी नागरिकता की वैधता पर प्रश्न उठाया जा रहा है?

मंडल ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) से जबरन कुछ खास फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड करवा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह असंवैधानिक, अमानवीय और लोकतंत्र विरोधी कार्रवाई बताया।

राजद नेता ने कहा कि एनडीए गठबंधन अपनी संभावित हार की सर्वे रिपोर्ट से घबराया हुआ है और अब लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर आम जनता को संदेह होने लगा है, जो लोकतंत्र के लिए घातक संकेत है।

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन हत्या, लूट, घूसखोरी और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। व्यापारी सरेआम मारे जा रहे हैं, अस्पतालों में गोलियां चल रही हैं और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।

उन्होंने भागलपुर, पूर्णिया और मधुबनी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वहाँ बलात्कार के बाद हत्या जैसी जघन्य घटनाएँ हुईं, लेकिन सरकार और प्रशासन की नींद अब तक नहीं खुली।

मंडल ने दावा किया कि बिहार में बिगड़ते कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के कारण लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का संभावित निवेश राज्य से बाहर चला गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय लगातार घट रही है और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।

प्रेस वार्ता में मंगनीलाल मंडल के साथ सांसद डॉ. फैयाज अहमद, जिला प्रभारी कुमार राय, वरिष्ठ नेता हनुमान प्रसाद राउत, जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव, वीर बहादुर राय, राजकुमार यादव, इंद्रजीत राय, बुद्ध प्रकाश, संतोष यादव, राम कुमार यादव, अधिवक्ता बलराम साह समेत कई अन्य राजद कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications