फुललोढ़ी पर्व का दूसरा दिन: नवविवाहिता मनीषा कुमारी ने विधिपूर्वक की नाग पूजा

फुललोढ़ी पर्व का दूसरा दिन: नवविवाहिता मनीषा कुमारी ने विधिपूर्वक की नाग पूजा

 

मधुबनी, 15 जुलाई:

मिथिला क्षेत्र में पारंपरिक मधुश्रावनी पर्व के दूसरे दिन आज नाग पूजा की विधिवत शुरुआत हुई। मधुबनी जिले के ढंगा गांव में नवविवाहिता मनीषा कुमारी ने पारंपरिक सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना की।

मनीषा ने बताया कि उन्होंने कल फूललोढ़ी की पूजा से पर्व की शुरुआत की थी, जो नवविवाहिताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा, “यह पंद्रह दिन का पर्व हमारे सुहाग की रक्षा के लिए बहुत खास होता है। हम सभी नवविवाहिताएं मिलकर प्रतिदिन पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।”

 

आज के दिन नवविवाहिता के ससुराल से पूजा सामग्री भेजी जाती है, जो अगले पंद्रह दिनों तक पूजा में उपयोग होती है। मनीषा ने बताया कि इस अवधि में नमक रहित भोजन किया जाता है और ससुराल से आए अन्न से बने व्यंजन ही ग्रहण किए जाते हैं।

पूरे पंद्रह दिन तक चलने वाला यह पर्व नवविवाहिताओं के लिए न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा होता है, बल्कि ससुराल और मायके के रिश्तों को भी प्रगाढ़ करता है। मनीषा ने बताया कि इन दिनों में महिलाएं पूरी तरह पूजा-पाठ और व्रत में लीन रहती हैं, जिससे मन को शांति और आस्था को मजबूती मिलती है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing