जयनगर डीबी कॉलेज में एनएसयूआई का “हम बदलेंगे” कैंपेन शुरू, छात्र हितों के लिए संघर्ष तेज
मधुबनी:-

मधुबनी के डीबी कॉलेज, जयनगर में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने “हम बदलेंगे” कैंपेन का पोस्टर जारी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आलोक कुमार झा ने किया, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि तीन वर्षीय डिग्री तीन साल में क्यों पूरी नहीं हो रही, युवाओं को शिक्षा के बदले कर्ज क्यों दिया जा रहा है और उन्हें रोजगार क्यों नहीं मिल रहा।
एनएसयूआई ने छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए आगामी कैंपेन की रूपरेखा तैयार की और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।