बेनीपट्टी में जलसंकट और सिंचाई समस्या को लेकर एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

बेनीपट्टी में जलसंकट और सिंचाई समस्या को लेकर एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

मधुबनी, 15 जुलाई 2025:

बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) घनश्याम ठाकुर ने आज मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा से मुलाकात कर बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और सिंचाई समस्याओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बेनीपट्टी नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में पानी की भयावह किल्लत और उससे उत्पन्न अकाल जैसे हालातों को विस्तार से उनके समक्ष रखा।

इसके साथ ही उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर फाटक से करही, नवटोली, नगवास, पछवारी टोला, परजुआर डीह टोला सहित बलहा, जेटियाही, चम्पा, रामनगर, परौल और झोझी जैसे ग्रामीण इलाकों में प्रभावी सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

श्री ठाकुर ने कहा कि इन क्षेत्रों में लगातार जलस्रोत सूखने के कारण ना सिर्फ ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि खेतों में सिंचाई कार्य भी ठप हो गया है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं।

जिलाधिकारी श्री शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए संबंधित विभागों को अविलंब आवश्यक कदम उठाने और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर स्थानीय जनता ने एमएलसी ठाकुर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र ठोस पहल की जाएगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications