राजकीय उच्च विद्यालय, अरेर ऊत्तरी में त्रिपुरकला पुरस्कार समारोह सम्पन्न

राजकीय उच्च विद्यालय, अरेर ऊत्तरी में त्रिपुरकला पुरस्कार समारोह सम्पन्न

 

मधुबनी:-

राजकीय उच्च विद्यालय, अरेर ऊत्तरी में सोमवार को स्वर्गीय कला नन्द झा की स्मृति में त्रिपुरकला पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आठवीं से बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों को पठन-पाठन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन स्व. झा जी के शिक्षकीय योगदान और मूल्यों को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनके सुपुत्र इन्द्रा नन्द झा उपस्थित रहे, जो पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन में कार्यकारी निदेशक पद से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में नेपाल सरकार के बिजली विभाग में मुख्य सलाहकार हैं। उनके साथ जीव कान्त झा (सेवानिवृत्त उप निदेशक, शिक्षा विभाग), वरिष्ठ शिक्षक पुरन्धर झा, कृष्णा मोहन झा, विद्यालय के शिक्षकगण, स्थानीय नागरिक राम नरेश चौधरी, छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य मनोज झा द्वारा अतिथियों के स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन से हुई। इन्द्रा नन्द झा और जीव कान्त झा ने छात्रों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया।

वरिष्ठ शिक्षक कृष्णा मोहन झा ने स्व. कला नन्द झा के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने संस्कृत साहित्य में स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा प्रथम स्थान पर पूर्ण की और स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

पूर्व शिक्षक पुरन्धर झा ने झा जी के सरल जीवन, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को याद करते हुए उन्हें छात्रों का प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing