पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकुमार महासेठ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में जुटे महागठबंधन के दिग्गज नेता

पूर्व मंत्री  स्वर्गीय राजकुमार महासेठ की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में जुटे महागठबंधन के दिग्गज नेता

मधुबनी, 14 जुलाई 2025 –

आज पूर्व मंत्री सह मधुबनी विधानसभा विधायक समीर कुमार महासेठ के आवास पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकुमार महासेठ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय जायसवाल ने की, जबकि संचालन का दायित्व नागेंद्र राऊत ने निभाया।

पुण्यतिथि समारोह की शुरुआत समीर कुमार महासेठ (विधायक सह पूर्व मंत्री) और पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन महासेठ ने दीप प्रज्वलित कर की। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राजकुमार महासेठ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

समारोह में उपस्थित राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद ने कहा कि राजकुमार महासेठ उनके लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा, “उनकी कार्यशैली और मधुबनी के प्रति समर्पण ने हम सबको प्रेरित किया है। हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर जिले के विकास के लिए संकल्पित हैं।”

समीर कुमार महासेठ ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा, “पिताजी की जो सोच रही, जो सपना था मधुबनी के विकास को लेकर, हम उसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। चाहे वह राज केनाल हो, वॉटसन केनाल, किंग्स केनाल, भौंआरा का विकास, स्टेडियम या पार्क हो – हम हर योजना को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”

सुमन महासेठ ने कहा कि पूर्व मंत्री राजकुमार महासेठ का जीवन संघर्षपूर्ण होते हुए भी प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा, “जब बिहार सरकार विभिन्न घोटालों में उलझी थी, तब भी वे एक ईमानदार और बेदाग मंत्री के रूप में उभरे। उन्होंने मधुबनी के हर वर्ग, हर व्यक्ति से व्यक्तिगत जुड़ाव बनाकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया।”

इस अवसर पर पवन यादव, हेमंत सिंह, मोहम्मद मननान, अमित राय, राजेश खतरी, मुकेश यादव, लालू यादव, सुमन यादव, राम आशीष यादव, रामबाबू यादव, मिथिलेश झा, किरण राज, रूपन झा, मनोज झा, नागेंद्र रावत, वीर बहादुर राय, पप्पू यादव, संजय यादव, विनोद मंडल, विमल जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।

समारोह में सभी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकुमार महासेठ के आदर्शों और उनके कार्यों को याद करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूरी गरिमा और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications