मधुबनी में संभावित सुखाड़ को लेकर कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

मधुबनी में संभावित सुखाड़ को लेकर कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

मधुबनी, 14 जुलाई 2025

जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि जून माह तक सामान्य वर्षापात की तुलना में मधुबनी जिले में 58% कम वर्षा दर्ज की गई है, जिससे धान की रोपनी केवल 10% हो सकी है। 162548 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 16748 हेक्टेयर में रोपनी हुई है। अल्पवृष्टि की स्थिति बनी रही तो सुखाड़ की संभावना जताई गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 11 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को खरीफ फसल और पशु चारा हेतु आकस्मिक योजना शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नहरों, नलकूपों और ट्यूबवेल की मरम्मत तथा जल स्रोतों की पहचान कर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने बिजली की उपलब्धता, जले ट्रांसफार्मर की शीघ्र मरम्मत तथा किसानों को विद्युत कनेक्शन देने पर बल दिया। उर्वरक की कालाबाजारी रोकने, उचित मूल्य पर वितरण और निगरानी हेतु भी निर्देश दिए गए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing