फ़रोग़-ए-उर्दू: मधुबनी में सेमिनार, कार्यशाला और मुशायरा का भव्य आयोजन
— उर्दू भाषा की तहज़ीब और तरक्की को समर्पित आयोजन बना टाउन हॉल का गवाह
मधुबनी:-

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला उर्दू भाषा कोषांग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मधुबनी स्थित स्थानीय टाउन हॉल में एक दिवसीय फ़रोग़-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में जिले भर से आए उर्दू प्रेमियों, शिक्षकों, छात्रों, विद्वानों और शायरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस विरुपक्ष विक्रम सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, प्रभारी मेराज अहमद, डीपीआरओ परिमल कुमार तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन भाषण में जिलाधिकारी ने उर्दू भाषा की साहित्यिक विरासत, भावनात्मक गहराई और समकालीन चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “फ़रोग़-ए-उर्दू केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो इस जुबान की तहज़ीब, नज़ाकत और मोहब्बत को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।”