एसएसबी द्वारा उत्तरी देवधा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 284 मवेशियों की हुई जांच

एसएसबी द्वारा उत्तरी देवधा में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 284 मवेशियों की हुई जांच

मधुबनी, जयनगर: एसएसबी मुख्यालय जयनगर से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सीमावर्ती गांव उत्तरी देवधा में आज सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इंडो-नेपाल सीमा से सटे इस गांव में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

शिविर का नेतृत्व 48वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा कमांडेंट डॉ. एस.एन. सिंह ने किया। इस दौरान कुल 59 पशुपालकों के 284 मवेशियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क उपचार व आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।

पशु चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को सामान्य पशु रोगों, उनके लक्षणों, बचाव के उपाय और प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, पशुओं के समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण और मौसम के अनुसार देखभाल पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर ग्रीन हाइब्रिड नेपियर घास के बीज भी निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे पशुओं को बेहतर हरा चारा उपलब्ध कराया जा सके। यह पहल पशुओं के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वाहिनी के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल न केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करता है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के समग्र विकास के लिए समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता है। यह शिविर भी उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

स्थानीय ग्रामीणों ने एसएसबी की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की है। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम पशुपालन को बढ़ावा देने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications