मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO पर्यवेक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी से हुए सम्मानित

मतदाता सूची पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO पर्यवेक्षक सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा से हुए सम्मानित

मधुबनी, 9 जुलाई –

मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले BLO पर्यवेक्षकों को अनुमंडल पदाधिकारी मधुबनी सदर चंदन झा द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन पर्यवेक्षकों को प्रदान किया गया, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर मतदाता सूची को अद्यतन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

BLO पर्यवेक्षक ज्ञानेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, रहिका;  रूबी नारायण, प्रखंड समन्वयक, एलएसबीए, रहिका और  प्रशांत पटेल, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पंडौल को पुरस्कृत किया गया।

समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने श्री झा ने सभी BLO पर्यवेक्षकों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जो भी मतदाता SIR प्रपत्र प्राप्त हुए हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपन्न हो सके।

प्रशासन द्वारा इस पहल का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाना है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing