मधुबनी में भू-माफिया का तांडव: आधी रात को दुकान पर चला बुलडोजर, व्यापारियों में उबाल

मधुबनी में  भू माफिया का तांडव: आधी रात को दुकान पर चला बुलडोजर, व्यापारियों में उबाल

*cctv फुटेज खंगालने पर बुलडोजर से दुकान तोड़ते दिखा जिसपर नगर निगम लिखा दिखाई दिया 

मधुबनी, 4 जुलाई 2025 — मधुबनी के शंकर चौक स्थित रावत पट्टी में बीती रात करीब 12 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहाँ भू-माफियाओं ने एक मोबाइल दुकान पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह तबाह कर दिया। यह घटना न सिर्फ व्यापारियों के लिए डर और चिंता का कारण बनी, बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई है। आज सुबह व्यवसायियों ने शंकर चौक रावत पट्टी रोड को लगभग 5 घंटा जाम कर रखा .

पीड़ित दुकानदार मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अख्तर ने कहा मैं लगभग 40 साल से मोबाइल दुकान चला रहे है उसने आरोप लगाया कि 1 जुलाई को मोहम्मद इकबाल नामक भू-माफिया 6-7 हथियारबंद लोगों के साथ दुकान पर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान खाली करने को कहा जिसमें एक का नाम उजाले था और का नाम मुझे नहीं मालूम है. शकील के अनुसार उन्होंने जिस जमीन पर वह दुकान चला रहे थे जमीन मालिक अरसद फिरदौसी, रेहान फिरदौसी से खरीदने का वैध एग्रीमेंट उनके पास मौजूद है, लेकिन उक्त भू-माफिया उस जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है।

शकील ने बताया कि 1 जुलाई को ही उन्होंने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन की इसी लापरवाही का फायदा उठाकर माफिया ने बीती रात बुलडोजर चलवा कर दुकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। cctv फुटेज खंगालने पर बुलडोजर से दुकान तोड़ते दिखा जिसपर नगर निगम लिखा दिखाई दे रहा है, जिसके बाजार में हलचल मच गई . नगर आयुक्त अनिल कुमार ने कहा कि इस बुलडोजर से निगम का कोई वास्ता नहीं है ।

पीड़ित के मुताबिक, दुकान में रखे गए एक लाख रुपये नकद, लगभग दो लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और तीन लाख रुपये से अधिक की दुकान की संरचना पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह से ही स्थानीय व्यापारी और नागरिक शंकर चौक पर सड़क जाम कर आक्रोश जता रहे हैं।

व्यवसायियों और समाजसेवियों ने एक स्वर में इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अगर पुलिस की पहले ही आवेदन पर संज्ञान लिया होता तो ऐसी घटना कभी नहीं घटती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबनी में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिससे न केवल व्यापारियों में भय का माहौल है बल्कि आम जनमानस भी स्तब्ध है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र ने कहा कि जाँच की जा रही है और cctv फुटेज पर निगम से भी लिखित जवाब माँगा है .

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications