एसपी ने किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व, मुहर्रम को लेकर शहर में बढ़ाई गई सतर्कता

एसपी ने किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व, मुहर्रम को लेकर शहर में बढ़ाई गई सतर्कता

मधुबनी। मुहर्रम के मद्देनज़र शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मधुबनी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार और सदर एसडीएम चंदन कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया।

एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो, इसके लिए शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च आयोजित किया गया है। एसडीएम चंदन कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिले में मुहर्रम को पारंपरिक रूप से शांति और सौहार्द के साथ मनाने की परंपरा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों में विश्वास बनाए रखने के लिए यह मार्च आवश्यक था।

फ्लैग मार्च बाटा चौक, शंकर चौक, गादियानी, लहेरियागंज, संतुनगर, महराजगंज, भौआरा और कोतवाली चौक होते हुए गुजरा। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी रश्मि, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications