गांजा तस्करी का भंडाफोड़, मधुबनी में दो तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी, 2 जुलाई 2025 — मधुबनी जिले के देवधा थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर देवधा थाना पुलिस एवं SSB देवधा BOP की टीम ने उत्तरी देवधा वार्ड संख्या–01 स्थित दिलीप नायक के पान गुटखा दुकान एवं घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 4.390 किलोग्राम गांजा, ₹540 भारतीय रूपए, ₹100 नेपाली मुद्रा, दो मोबाइल फोन, दो स्टील प्लेट, एक कैंची तथा अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दिलीप नायक एवं उसके भाई नवीन नायक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध देवधा थाना कांड संख्या 67/25, दिनांक 02.07.2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20/22 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से अपने पान दुकान के आड़ में गांजा तस्करी का कारोबार चला रहे थे। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य तस्करों की भी पहचान की जा रही है।
