मधुबनी नगर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, शांतिपूर्ण आयोजन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

मधुबनी नगर थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, शांतिपूर्ण आयोजन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

मधुबनी — मोहर्रम पर्व को लेकर मधुबनी शहर के टाउन थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मोहर्रम के दौरान शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और नियमबद्ध आयोजन सुनिश्चित करना था।

बैठक में मेयर अरुण राय, सदर एसडीओ चंदन झा, मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी, साइबर क्राइम डीएसपी अंकुर कुमार, नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, विभिन्न अखाड़ों के लाइसेंसधारी सदस्य, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

मेयर अरुण राय ने कहा कि, “यदि सभी अखाड़ा के मुख्य सदस्य समय पर, शांतिपूर्ण तरीके से और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पहलाम और भसान (ताजिया विसर्जन) संपन्न कराते हैं, तो ऐसे जिम्मेदार सदस्यों को थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।”

एसडीओ चंदन झा ने सभी अखाड़ों से अपील की कि जुलूस में डीजे और हथियारों का प्रयोग न करें, रूट चार्ट का सख्ती से पालन करें, और कानून व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी चौक-चौराहों और अखाड़ों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे उपद्रव करने वालों पर नजर रखी जा सके। पुलिस के साथ-साथ सिविल ड्रेस में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

मुख्यालय डीएसपी रश्मि कुमारी ने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। वहीं साइबर क्राइम डीएसपी अंकुर कुमार ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक संदेश फैलाने से बचने की चेतावनी दी और कहा कि त्योहार के दौरान मोबाइल और इंटरनेट का सही और जिम्मेदार उपयोग करें।

नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने भी मोहर्रम के दौरान शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार का पवित्र वातावरण बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सुनील पूर्वे, शाहजहां अंसारी, मोहम्मद आलम, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद प्यारे, मिंटू, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद आबिद, बद्री राय, मोहम्मद मजलूम, मोहम्मद जाकिर, अजय प्रसाद, मनीष सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications