मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मधुबनी में नगर निगम के साथ आयोजित हुई अहम बैठक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मधुबनी में नगर निगम के साथ आयोजित हुई अहम बैठक

— जनप्रतिनिधियों की भूमिका को बताया गया महत्वपूर्ण जिलाधिकारी ने की अपील

मधुबनी— आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रशासनिक और नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समाहरणालय सभा कक्ष में सम्पन्न हुई।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करना एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा, “लोकतंत्र की नींव एक शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी मतदाता सूची है। इसे तैयार करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का व्यापक प्रचार करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2003 से पहले जिनका नाम सूची में दर्ज है, उन्हें दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि नए नाम जोड़ने के लिए जन्मतिथि एवं माता-पिता से संबंधित दस्तावेज़ जरूरी होंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि नाम जोड़ने, सुधार या हटाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है और नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, मेयर अरुण राय, उप मेयर, तथा सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications