मुहर्रम पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया संकल्प

मुहर्रम पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का लिया संकल्प

मधुबनी।

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने की। बैठक में जिले के सभी अनुमंडलों से आए शांति समिति के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व एवं श्रावण सोमवारी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं। सूचनातंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है और अनुमंडल तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा।

उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तेज-तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम को तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव प्राप्त कर प्रशासनिक तैयारियों को और बेहतर बनाना है।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने डीजे बजाने पर प्रतिबंध, कार्यक्रम स्थलों पर सुलभ आवागमन की व्यवस्था, गश्ती में वृद्धि जैसी कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि वे पर्व के दौरान पूरी सक्रियता से प्रशासन का सहयोग करेंगे और किसी भी असामाजिक गतिविधि को सफल नहीं होने देंगे।

जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने की जानकारी देते हुए बताया कि जिला साइबर सेल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम सभी पोस्ट पर निगरानी कर रही है। उन्होंने अपील की कि कोई भी भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक पोस्ट न साझा करें और ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत संबंधित पदाधिकारियों को व्हाट्सऐप के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लागू रहेगा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, सदर एसडीओ चंदन झा, डीएसपी सदर, अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, एडीएम, अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर, बेनीपट्टी, फुलपरास, जयनगर सहित सभी अनुमंडलों के एसडीपीओ एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications