रहिका थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
मधुबनी: मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र से पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशुनदेव राय, पिता प्रभु राय उर्फ बच्चा राय, ग्राम ककरौल निवासी तथा गणपति झा उर्फ घाना झा, पिता स्वर्गीय बैद्यनाथ झा, ग्राम रहिका निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ा गया। मौके से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रहिका थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा तस्करी के इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह नेटवर्क कितना बड़ा है।
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।