“संविधान हत्या दिवस” पर मधुबनी में संगोष्ठी आयोजित, आपातकाल को बताया गया लोकतंत्र पर काला धब्बा
मधुबनी :-
आज मधुबनी के एक निजी होटल के सभागार में “संविधान हत्या दिवस” के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया। यह आयोजन 25 जून 1975 को लागू की गई आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के संदर्भ में हुआ, जिसे वक्ताओं ने “लोकतंत्र पर काला धब्बा” बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत “वंदे मातरम” गीत से हुई। तत्पश्चात पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. विनोद नारायण झा और डॉ. रामप्रीत पासवान को पारंपरिक पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया गया।
विधायक डॉ. विनोद नारायण झा ने कहा, “25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल ने भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा लगाया था। प्रेस पर प्रतिबंध, विरोधियों की गिरफ्तारी और मौलिक अधिकारों का हनन कभी माफ नहीं किया जा सकता।”
विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को संसद में नमन करते हैं, जबकि कांग्रेस के नेता केवल दिखावे के लिए संविधान को माथे पर रखते हैं। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले आंदोलन को याद करते हुए कहा कि “जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया था।”
जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि आज के दिन को कभी नहीं भूलना चाहिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सुबोध चौधरी, प्रफुल्ल झा, सुजीत पासवान, जन्मेजय सिंह, विनोद प्रसाद, दीप्ति राउत, मनोज कुमार मुन्ना, रणधीर खन्ना, राधा देवी, सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, संजय पांडे, हरिश्चंद्र शर्मा, सुनील मिश्रा, नागेंद्र राउत, कुशेश्वर कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार कुंदन, रितु मंडल, प्रतिमा रंजन, अजय भगत, वीरेंद्र मेहता, राजीव झा, आदित्य झा, कन्हैया साह, महेंद्र पासवान, राजाराम झा, पंकज सिंह राठौड़, विष्णु कुमार राउत, दीपक यादव, वागीशकांत झा, मोहम्मद अर्शी, फेकू यादव, संतोष भगत, अशोक कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, रामविलास यादव, रामू सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित रहे।