विशेष पुनरीक्षण व मतदाता जागरूकता को लेकर डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: विशेष पुनरीक्षण व मतदाता जागरूकता को लेकर डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक

मधुबनी:-

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदान केन्द्रों के युक्तीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी दें, ताकि वे अधिक से अधिक मतदाताओं को इस ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक कर सकें।

डीएम शर्मा ने यह भी बताया कि कई मतदाता नगर निकाय क्षेत्र में नाम जुड़वाने के बाद अपने पैतृक क्षेत्र से नाम हटवाना भूल जाते हैं, जिससे एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज हो जाता है। ऐसे मामलों की जांच कराकर मतदाता सूची को शुद्ध करने की अपील की गई।

उन्होंने विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के छूटे हुए युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने, महिला-पुरुष मतदाता अनुपात को जनसंख्या के लिंगानुपात के अनुरूप लाने तथा दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इसके साथ ही, डीएम ने राजनीतिक दलों से कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया, ताकि आगामी चुनावों में अधिकतम मतदान सुनिश्चित हो सके। एनआरआई (प्रवासी भारतीय) मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची में जोड़ने तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने में भी सक्रिय सहयोग का अनुरोध किया गया।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत भूषण समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी और शुद्ध बनाने हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications