भारतीय जनता पार्टी द्वारा मधुबनी में लालू परिवार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मधुबनी में लालू परिवार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित

मधुबनी:-

आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से मधुबनी समाहरणालय के सामने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय धरना व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा एवं जिला महामंत्री रंजीत यादव ने किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के अपमान और उनके परिवार के कथित ‘अहंकार’ के विरोध में किया गया।

धरना स्थल पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक डा. विनोद नारायण झा, डा. रामप्रीत पासवान, अरुण शंकर प्रसाद, हरिभूषण ठाकुर बचौल, मेयर अरुण राय, देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, सतीश ठाकुर, मनोज कुमार मुन्ना, मनोज चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, पवन साह, सुजीत पासवान, प्रशांत ठाकुर, महेन्द्र पासवान, पिन्टू रौनियार और कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में लालू यादव पर डॉ. अंबेडकर की विचारधारा के विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा उनके विरुद्ध संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

धरना प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ता और नेता भाजपा जिला कार्यालय स्थित सभागार में एकत्रित हुए। यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही उनके बताए गए सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का समापन एकजुटता और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिज्ञा के साथ किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications