मधुबनी मॉडल अस्पताल में 6 बेड वाला वातानुकूलित आईसीयू शुरू, महिला मरीज ने किया शुभारंभ

मधुबनी मॉडल अस्पताल में 6 बेड वाला वातानुकूलित आईसीयू शुरू, महिला मरीज ने किया शुभारंभ

मधुबनी:-

मधुबनी जिले के मॉडल अस्पताल में आज से छह बेड वाला पूर्णतः वातानुकूलित आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) सेवा की शुरुआत हो गई है। इसका उद्घाटन अस्पताल में भर्ती महिला मरीज मोहिनी देवी द्वारा जिलाधिकारी आनंद शर्मा के अनुरोध पर किया गया।

यह सेवा जिले के गंभीर रोगियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। अब तक मधुबनी में आईसीयू की सुविधा नहीं होने के कारण गंभीर मरीजों को अन्य उच्च चिकित्सा केंद्रों या निजी अस्पतालों में रेफर किया जाता था। लेकिन अब श्वसन संबंधी समस्या, मस्तिष्क आघात और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा जिले में ही सुलभ होगी।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि जिलेवासियों को सहज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह अचानक अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन को त्वरित रूप से आईसीयू शुरू करने का निर्देश दिया था। आदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने तीव्र गति से तैयारी पूरी कर ली और आज से आईसीयू का संचालन शुरू कर दिया गया।

इस अत्याधुनिक आईसीयू में वेंटिलेटर, पेशेंट मॉनिटर, सिरिंज पंप, नर्सिंग बेल, इलेक्ट्रिक आईसीयू बेल, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन, सक्शन और एयर की 24×7 सुविधा उपलब्ध है। इसके संचालन के लिए कुल 10 विशेषज्ञ चिकित्सक, 12 स्टाफ नर्स और 4 चतुर्थवर्गीय कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, जो तीन शिफ्टों में लगातार ड्यूटी पर रहेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, डॉ. अंजली झा, डॉ. मोहम्मद शादिक, स्टाफ नर्स दिव्या भारती, विनोद कुमार, जैनेंद्र माधव और पिरामल फाउंडेशन के महेंद्र सिंह सोलंकी सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

डीएम ने यह भी कहा कि अब ऐसे मरीज जिन्हें पहले निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था, उन्हें बेहतर इलाज जिले में ही मिलेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। आईसीयू सेवा शुरू होने से मधुबनी जिले के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications