अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने किया योग कार्यक्रम का आयोजन
“करो योग, रहो निरोग” संदेश के साथ कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

मधुबनी:-
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा के नेतृत्व में विवेकानंद जूनियर स्कूल की छत पर एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक उमेश राजपाल ने किया, जिन्होंने बड़ी उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ध्यान, प्रत्याहार एवं धारणा जैसी क्रियाएं सिखाईं।
योग प्रशिक्षक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को नियमित योग करने के लाभ बताते हुए कहा कि “प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और तन निरोग रहता है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो विश्व को अध्यात्म, संतुलन और शांति का संदेश देता है।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभाशूं झा ने भी सभी को नियमित योग करने की प्रेरणा दी और कहा कि “हर नागरिक को योग को अपनाना चाहिए ताकि वे स्वयं निरोग रहें और समाज को एक स्वस्थ परिवार का आधार दे सकें।”

कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से देवेन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार मुन्ना, श्रवण पूर्व, संजीव कुमार बादल, सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सतीश ठाकुर, संतोष भगत, प्रशांत ठाकुर, आदित्य झा, कन्हैया साह, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार, अशोक राम, शंकर झा, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, चंदन चौधरी, राम पुकार ठाकुर, मनीष कर्ण, दीपक कल्याण, आनंद कुमार सिंह, विजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में “करो योग, रहो निरोग” के नारे के साथ सभी ने नियमित योग अभ्यास करने का संकल्प लिया।