मधुबनी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजित किया

मधुबनी में राहुल गांधी के जन्मदिन पर सामाजिक न्याय संवाद, कांग्रेस नेताओं ने जातीय जनगणना और महिला सशक्तिकरण पर रखा जोर

मधुबनी:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को मधुबनी में सामाजिक न्याय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रशीद फाखरी ने किया, जिसमें जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि एवं मधुबनी ऑब्जर्वर साईमा सुफी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “राहुल गांधी अपने लिए नहीं, बल्कि समाज के लिए जीते हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ी है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब राहुल गांधी ने जातीय जनगणना की बात की थी, तब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में राहुल गांधी की जाति पर सवाल उठाया था। लेकिन अब वही केंद्र सरकार जातीय जनगणना करवाने की बात कह रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि अनुराग ठाकुर से इस्तीफा लें।”

महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि साईमा सुफी ने कहा, “महिलाओं के सम्मान के लिए राहुल गांधी ‘माय बहन योजना’ लेकर आए हैं। मधुबनी में जब हम महिलाओं से मिले, तो उन्होंने महंगाई और कई गंभीर समस्याओं की बात कही। यदि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं की इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।”

इस मौके पर रशीद फाखरी ने कहा कि राहुल गांधी ने जातीय जनगणना को सिर्फ जाति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने इसमें आर्थिक स्थिति को भी शामिल करने की बात कही, जिससे “जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी” सुनिश्चित हो सके। उन्होंने राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing