पुलिस अधीक्षक ने खुटौना थाना का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

मधुबनी, खुटौना:-
पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को खुटौना थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों की समीक्षा की और पदाधिकारियों के कार्यों की विस्तार से जांच की।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज करने, गंभीर मामलों में त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण शराबबंदी कानून के सख्त पालन, अवैध खनन एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध और थाना परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी आदेश दिया।
एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।