जिले भर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, संपूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची के अद्यतन पर रहा फोकस

जिले भर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, संपूर्ति पोर्टल पर परिवारों की सूची के अद्यतन पर रहा फोकस

मधुबनी।

संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची को अद्यतन करने के उद्देश्य से जिले की सभी पंचायतों में गुरुवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर संपूर्ति पोर्टल पर लाभार्थियों की सूची को जांचोपरांत अपडेट करने के लिए किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा स्वयं फुलपरास प्रखंड के रामनगर पंचायत पहुंचे और वहां आयोजित ग्राम सभा का अवलोकन किया। जिले के अन्य प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम सभाओं की निगरानी की।

बता दें कि ग्राम सभा में प्रत्येक परिवार से एक प्रतिनिधि (मुखिया) को लाभार्थी के रूप में चिन्हित कर डाटा अद्यतन किया गया।

लाभार्थियों का बैंक खाता PFMS से वैलिडेशन हेतु अनिवार्य किया गया।

आधार कार्ड और बैंक खाता में दर्ज नामों में कोई भिन्नता न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया गया।

आधार सीडिंग कैंप मोड में सुनिश्चित की गई, ताकि भविष्य में भुगतान विफल न हो।

सूची अद्यतन के दौरान मृत, ट्रेसलेस, द्वितीय प्रविष्टि एवं पति-पत्नी जैसे मामलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

पोर्टल पर सूची अपलोड करते समय यह प्रमाण पत्र संलग्न किया गया कि सभी बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन हुआ है।

सभी पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में संबंधित प्रखंड के बीडीओ, अंचल अधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आवास सहायक, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस पहल का उद्देश्य बाढ़ राहत और पुनर्वास से जुड़े लाभार्थियों की सटीक और पारदर्शी पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि आपदा की स्थिति में सहायता सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing