राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर मधुबनी में अहम बैठक हुई आयोजित

राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर मधुबनी में अहम बैठक हुई आयोजित

मधुबनी:-  मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री समीर महासेठ के आवासीय परिसर में राजद के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के भव्य स्वागत हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मधुबनी और झंझारपुर राजद इकाइयों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मधुबनी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामाशीष यादव एवं झंझारपुर जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय ने बताया कि 28 जून को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल का मधुबनी आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत के लिए शहर के प्रतिष्ठित चंद्रा होटल सभागार में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

जिलाध्यक्षों ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ स्वागत नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को सुदृढ़ करने का अवसर भी होगा। बैठक में समारोह की रूपरेखा, मंच संचालन, अतिथि व्यवस्था, सुरक्षा तथा प्रचार-प्रसार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उल्लेखनीय है कि मंगनीलाल मंडल बिहार के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। वे मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड स्थित गोरगमा गांव के निवासी हैं। अपनी सादगी, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और वर्षों के राजनीतिक संघर्ष के चलते उन्होंने बिहार की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी नियुक्ति को राजद द्वारा सामाजिक संतुलन और अति पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राजद नेताओं ने उम्मीद जताई कि मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में राजद को व्यापक समर्थन मिलेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing