श्रावणी सोमवारी की तैयारी को लेकर उगना महादेव मंदिर में हुई बैठक, सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए

श्रावणी सोमवारी की तैयारी को लेकर उगना महादेव मंदिर में हुई बैठक, सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए

मधुबनी, पंडौल — आगामी श्रावणी सोमवारी पर्व के सफल आयोजन हेतु मधुबनी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा के नेतृत्व में पंडौल प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक उगना महादेव मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों की स्पष्ट जानकारी दी गई।

बैठक में विशेष तौर पर पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता गौरव श्रीवास्तव को निर्देश दिया गया कि मंदिर के प्रमुख स्थलों पर चापाकल एवं समर सीबल की व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो।

मंदिर परिसर में जलजमाव की समस्या को ध्यान में रखते हुए, प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं नियंत्रित रखने हेतु भी आवश्यक तैयारी उनके देखरेख में कराने को कहा गया।

श्रावणी सोमवारी के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और स्वास्थ्यगत आपात स्थितियों को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पंडौल को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक रविवार को चिन्हित स्थान पर एम्बुलेंस, चिकित्सक एवं आवश्यक दवाओं के साथ तैनात रहें।

इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर के आसपास फैले बिजली के तारों को सुरक्षा की दृष्टि से सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रावणी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications