सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हो रहा है – प्रकाश चंद्र झा
मधुबनी:-

आज जाप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संसदीय बोर्ड के सदस्य प्रकाश चंद्र झा ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर जम कर प्रहार किया, श्री झा ने मीडिया से कहा कि बार बार मुख्यमंत्री से प्रधान सचिव एवं विभाग द्वारा और जिला में जिला पदाधिकारी एवं प्रेस द्वारा हर हमेशा अवगत कराया गया फिर भी सनौर पंचायत के रहिका प्रखंड के गंधवाइयर गांव का सड़क में अभी तक हाथ नहीं लगा वो दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि लाखों लोगों का परिचालन इस सड़क से होता है, पैदल चलने में भी लोगों को कठिनाई होता है गाड़ी तो दूर की बात है।
श्री झा ने कहा कि नूनिया टोला से गंधवाइयर होते हुए रैयाम मुख्य सड़क में जोड़ना अति अनिवार्य है, अगर एक सप्ताह के अन्दर सड़क निर्माण में हाथ नहीं लगा तो मधुबनी कलेक्ट्रेट के सामने आंदोलन करेंगे।
