अहमदाबाद प्लेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित – मधुबनी भाजपा द्वारा कैंडल मार्च एवं मौन धारण
मधुबनी:-

आज शाम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी के नेतृत्व में अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कार्यालय से एक कैंडल मार्च निकाला गया, जो जिला समाहरणालय के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा।
वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर हादसे में जान गंवाने वाले सभी व्यक्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भी भाग लेकर अपनी संवेदना प्रकट की।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा, “अहमदाबाद में हुआ यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भाजपा परिवार की ओर से हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान हो और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति मिले। यह कैंडल मार्च मृतकों के प्रति हमारी श्रद्धा और संवेदना का प्रतीक है।”
यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम न केवल मृतकों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज को एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश भी देता है।

मौके पर देवेंद्र कुमार यादव,सुबोध चौधरी ,मनोज कुमार मुन्ना, नगर अध्यक्ष पिन्टू रौनियार ,आदित्य झा ,अमरेश श्रीवास्तव, कन्हैया साह, कुन्दन प्रताप सिंह, अशोक राम, अरूण राय ,ध्रुव नारायण त्रिपाठी, वार्ड पार्षद बद्री राय, गगन कुमार, मनीष करण, शशि कुमार साहू, सुनील झा, राम पुकार ठाकुर ,शिव नाथ दास सहित अन्य शोक सभा में शामिल थे।