मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने पिछले माह दरभंगा में हुई हत्या में संलिप्त मुख्य अपराधी को किया गिरफ्तार.

मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने पिछले माह दरभंगा में हुई हत्या में संलिप्त मुख्य अपराधी को किया गिरफ्तार.

मधुबनी संवाददाता 

मधुबनी:-

मामला मई महीना का है जहाँ 15 मई को सुबह 6 बजे सकरी थाना को सूचना मिलती है सकरी थानांतर्गत कि बलिया गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति को गला रेत कर जख्मी अव्यवस्था में फेंक दिया गया है। उक्त व्यक्ति का पहचान कमलेश यादव उर्फ गोलु पिता दयाराम यादव ग्राम मझगांवा थाना केवटी जिला दरभंगा के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति को तत्काल ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जख्मी के भाई अवधेश यादव के आवेदन के आधार पर सकरी थाना के द्वारा दो नामजद अभियुक्त एंव अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। बाद में ईलाज के दौरान दरभंगा स्थित निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस कांड में नामजद अभियुक्त राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस घटना के उद्भेदन हेतु अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आसपास में लगे सी०सी०टी०सी० फुटेज का अवलोकन किया गया तथा फुटेज में दिख रहे अपराधियों की पहचान की गई। पूर्व में नामजद अभियुक्त राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मानवीय आसूचना एव तकनिकी अनुसंधान के क्रम में सी०सी०टी०वी० फुटेज में दिख रहे कई संदिग्ध अपराधकर्मी की पहचान की गई। जिसमें मुख्य साजिशकर्ता और घटना में शामिल बसंल कुमार शुक्ला पिता स्व० कामेश्वर शुक्ला थाना बेलाशंकर जिला दरभंगा को पकडा गया, आवश्यक पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया । पकड़ाए अपराधी की निशानदेही पर मृतक कमलेश यादव उर्फ गोलु का कपड़ा मब्बी थाना क्षेत्र दरभंगा एयरपोर्ट के सामने 52 बीघा बगीचा से बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि विगत वर्ष दरभंगा जेल में ही रौनक झा और मृत्तक कमलेश यादव उर्फ गोलु के बीच में टी०वी० देखने को लेकर काफी मारपीट हुई थी जिसमें कमलेश यादव और उनके सहयोगियों ने मिलकर रौनक झा के साथ काफी मारपीट किया गया था। इसी मतभेद के कारण बदला लेने के नियत से रौनक झा. बसंल शुक्ला एंव अन्य सहयोगियों ने मिलकर दरभंगा एयरपोर्ट दिल्ली मोड के पास बगीचा में कमलेश यादव उर्फ गोलु को गला रेत कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और साक्ष्य छुपाने के नियत से जख्मी कमलेश यादव को मरा हुआ समझ कर सकरी थाना क्षेत्र के बलिया गांव में सड़क किनारे फेंक दिया । उक्त बातें अनुमंडल पदाधिकारी सदर 1 राजीव कुमार ने मीडिया से कहते हुए बताया कि गिरफ़्तार अभियुक्त पूर्व के कई कांड में जेल जा चुका है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications