पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा लखनौर थाना का किया गया निरीक्षण
लखनौर, मधुबनी

आज पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा लखनौर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाने के कार्यों की गहन समीक्षा की तथा सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट/कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने, गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, पूर्ण शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन, एवं अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं नागरिकों को समय पर न्यायसंगत सेवा प्रदान करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने की बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।