समाजसेवी सह रक्तवीर प्रहलाद पुर्वे ने किया रक्तदान, जरुरतमंद की बचाई जान
मधुबनी / बिहार:-
मधुबनी नगर के युवा समाजसेवी सह रक्तवीर, सुड़ी युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पुर्वे ने अपना कीमती रक्त दान कर एक और जरूरतमंद मरीज की सफलतापूर्वक जान बचाने का कार्य किया। उन्होंने मधुबनी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल इस्तिथ ब्लड बैंक में जाकर एक जरूरतमंद मरीज के लिए उनके परिजनों एवं अन्य कई लोगों की मौजूदगी में अपने जीवन का कीमती 51वाँ रक्तदान किया।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि रक्तदान महादान है। देश में हर दिन हजारों की संख्या में लोग रक्त के अभाव में दम तोड़ देते हैं। हम युवाओं को रक्तदान करना होगा। रक्तदान कर रक्त के अभाव में दम तोड़ रहे वैसे लोगों को जीवन भी बचाने का दायित्व हम युवाओं का है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में लोगों को रक्त की आवश्यकता हो जाती है और समय पर मरीज के परिजनों को रक्त नहीं मिल पाता है। कहा कि वे कई बार रक्तदान कर चुके हैं और जरूरत पड़ने पर वे भी तैयार रहते है। इतना ही नहीं वो मधुबनी, दरभंगा व पटना में रक्तदान कर चुके हैं।