मिथिला में महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयामः मधुबनी में लेट्स इंस्पायर बिहार कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

मिथिला में महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयामः मधुबनी में लेट्स इंस्पायर बिहार कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने लिया हिस्सा

मधुबनी / बिहार:-

मधुबनी में लेट्स इंस्पायर बिहार के तहत महिला सशक्तिकरण पर विशेष सेमिनार का आयोजन हुआ जहां हजारों में महिला अपनी उपस्थिति देकर सिद्ध की कि महिला सशक्त थी और हैं। कार्यक्रम में आईजी विकास वैभव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिथिला की परंपरा के अनुसार उन्हें पाग डोप्ता से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हजारो की रही महिला की भागीदारी 

मिथिला वाटिका होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने भागीदारी की। आईपीएस विकास वैभव लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के माध्यम से युवाओं को शिक्षा और उद्यमिता की ओर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।मिथिला क्षेत्र महिला सशक्तिकरण का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां की महिलाएं स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। कार्यक्रम में राज्य सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव let’s inspire bihar के तहत 2047 तक विकसित बिहार के संकल्पित हैं. 

प्राचीन काल से ही मिथिला की महिलाएं शिक्षा, समाज सुधार, राजनीति, कला और संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आई हैं। वर्तमान में बिहार और नेपाल के कुछ हिस्सों में फैला मिथिला क्षेत्र विद्वानों और कलाकारों की भूमि के रूप में विख्यात है। महिलाओं ने बताया कि पहले वे घूंघट में घर तक सीमित थीं, लेकिन आज घर से निकलकर काम कर रही हैं, जो मिथिला के लिए बड़ी उपलब्धि है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं ने समाज मे बढ़ रही महिलाओं की भूमिका को बखूबी से अपनी वाणी से आईपीएस विकास वैभव के सामने प्रस्तुति देते हुए कही कि महिला कभी भी अबला नहीं थी और ना है बस महिलाओं को पुरुषों का साथ होना चाहिए और समाज को सशक्त समाज बनाने के लिए सबसे पहले सशक्त महिला बनाना होगा। गार्गी अध्याय से सुनीता गुप्ता, रीना सर्राफ, पिंकी भारद्वाज, काजोल पूर्वे, सरोज झा , पिंकी झा , आर्या झा आदि मौजूद थी ।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications