त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह में हुई पुरस्कारों की घोषणा

Madhubani:-

प्रो शीतलांबर झा महासचिव, मैथिल समाज रहिका , मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैथिल समाज रहिका 29 , 30 एवं 31 मार्च को 52 बाँ त्रिदिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह आयोजित करेगी ।

इस अवसर पर संस्था द्वारा दिए जाने वाले चारों प्रतिष्ठित पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है 1… किरण पुरस्कार.. मैथिली भाषा के प्रसिद्द कथाकार , लेखक , कवि श्री हीरेंद्र कुमार झा के कथा संग्रह ” परगोत्री” को चायनित किया गया है ।

2… यात्री पुरस्कार के लिए प्रसिद्द कवि , रचनाकार अशोक कुमार मेहता के कविता संग्रह ” पंछी बनी गगन केर ” के लिए चयनित किया गया है ।

3, रवींद्र महेन्द्र सम्मान पुरस्कार इस वर्ष मैथिली मंच के प्रसिद्द , लोकप्रिय गायक विकास झा को दिया जाएगा

4, मैथिली सेनानी चुनचुन मिश्र सम्मान पुरस्कार मैथिली सेनानी , मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्द उदघोषक कमला कांत झा को दिया जाएगा।

प्रो झा ने बताया पहले किरण पुरस्कार एवं यात्री पुरस्कार में संस्था द्वारा ग्यारह हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं मिथिला के परम्परा के मुताबिक अभिनंदन किया था इस वर्ष से ये दोनों पुरस्कारों के राशि को बढ़ाकर पंद्रह हजार रुपए दिए जायेंगे उसी प्रकार रवींद्र महेंद्र पुरस्कार में पांच हजार रुपए दिए जाते थे जिसे बढ़ाकर ग्यारह हजार रुपए कर दिया गया है उन्होंने कहा है

इस अवसर पे देश के नामचीन मैथिली भाषा के विद्वान, कवि ,प्रसिद्द गायक एवं गायिका, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बधाई देने बालों में संस्था के अध्यक्ष, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ , संस्था के संस्थापक सदस्य उदय चंद्र झा विनोद , जटाधार पासवान , मो सनाउल्लाह रहमानी मुखिया, डॉ हेमचंद्र झा , चंद्रकिशोर मंडल , मिथिलेश झा मुखिया , मधु राय , भवेश कुमार झा, शंकरदत्त मिश्र , राजू झा , राकेश झा, ललन मंडल , राजू पासवान, संजीव पाठक , उदय भूषण निराला , जिला पार्षद उमर अंसारी , राजेंद्र यादव , पवन कुमार झा ,अनिल कुमार झा , कुमार गौरव , कामेश्वर कामत शिव कुमार झा , शशिधर झा , बबलू झा , सुधीर मंडल आदि है ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing