बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला- मधुबनी द्वारा हुआ एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन

Madhubani/ Biahr:-

टॉउन क्लब, मैदान मधुबनी के प्रागंण में बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला- मधुबनी द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार पंडित के अध्यक्षता और संचालन जिलासचिव श्री शंकर कुमार पंडित द्वारा किया एवं महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुमारी ने अपने संबोधन मे प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति मे शामिल करने की मांग को प्रमुखता से रखी।

कार्यक्रर्म की शुरुआत दीप प्रज्वलित और संविधान निर्मात्री समिति के सचिव सह स्वतंत्रता सेनानी पद्म श्री देशभक्त डॉ० रत्नप्पा कुम्भार के तैलीय चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया

प्रजापति समाज को मुख्य धारा में शामिल करने हेतु आज बिहार के अड़तीसों जिलों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से पाँच सूत्री मांग पत्र बिहार सरकार के नाम मधुबनी जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुo पंडित ने मांग नहीं मानने पर सड़क से सदन तक आन्दोलन, जिलासचिव श्री. शंकर कुo पंडित ने आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी तो जिला कोषाध्यक्ष श्री विजय कुoपंडित ने डाँo रत्नप्पा कुम्भार की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पटना में किए जाने की मांग रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला के प्रत्येक प्रखंडों से हजारों की संख्या में गण्यमान लोगों ने पहुंचकर सभा को संबोधित किए।हमारी मुख्य मांगें

– प्रजापति समाज को आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी देना सुनिश्चित करें।

-प्रजापति समाज का आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु माटीकला बोर्ड का गठन किया जाय।

– प्रजापति समाज के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, आर्थिक शोषण से आजादी हेतु अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय।

– प्रजापति समाज के बच्चों के कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) हेतु मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था किया जाय ।

– संविधान निर्मात्री सभा के सचिव सह स्वतंत्रता सेनानी प‌द्म श्री देशभक्त डॉ० रत्नप्पा कुम्भार की आदमकद प्रतिमा का अनावरण पटना के चौराहों पर किया जाय ।

प्रदेश सचिव शंभू पंडित, दिनेश पंडित, बिनय कुo पंडित, योगेन्द्र पंडित, घुरन पंडित, जितेंद्र पंडित, रामानंद पंडित, बिहारी पंडित, पुलकित पंडित, राघवेन्द्र पंडित, गंगाराम पंडित, सतीश पंडित, महेश पंडित, राजेश पंडित रौशन कुo पंडित एवं सभी प्रजापति बंधुगण।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications