मधुबनी में सभागार में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन मधुबनी के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई.

मधुबनी में सभागार में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन मधुबनी के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई.

Madhubani/ Bihar:-

आज एक निजी होटल के सभागार में जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन मधुबनी के द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती पर जूठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद अध्यक्षता किया तो वहीं कार्यक्रम का संचालन कुन्दन सिंह ने किया । जिस कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक आयुष सिंह, अनुज झा, सुमित कु मिश्रा एवं चंदन पासवान ने संयुक्त ने किया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल , भाजपा नेता सह मेयर अरुण राय , भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ,भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर शंखनाद एवं मंत्र उच्चारण के साथ तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून अगर भारत में नहीं लागू होता है तो देश में गृह युद्ध कभी भी हो सकता है जनसंख्या का संतुलन भारत को एक और विभाजन की ओर ले जाएगा इसीलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून अभिलंब लागू हो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मेयर अरुण राय ने कहा कि भारत के लिए जनसंख्या विस्फोट काफी चिंतनीय विषय है भारत सरकार को विधेयक पास कर जनसंख्या कानून लाने को लेकर आग्रह किया वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता जनसंख्या नियंत्रण के लिए अति आवश्यक है हम सभी को संगठित होकर राष्ट्रीय विचारधाराओं से लोगों को जोड़कर जागरूक करें। वहीं नेता जनमंजय सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने नारा लगाया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज हमें देश में लव जेहाद, लैंड एवं पॉलिटिकल जेहाद से दूसरी लड़ाई लड़नी होगी नहीं तो राष्ट्र विभाजन पर खतरा मंडरा रहा है वही कार्यक्रम में जिला की 51 सदस्यीय टीम गठित की गई जिला अध्यक्ष आयुष सिंह जिला संयोजक अनुज झा जिला संगठन मंत्री सुमित कु मिश्रा हिंदू फ्रंट ऑफ़ भारत के जिला संयोजक चंदन पासवान महासचिव तरुण राठौर जिला उपाध्यक्ष शिवम ठाकुर कुश सिंह, अभिजीत पासवान ,अभिषेक यादव ,विकास भगवाधारी ,अभिषेक मिश्रा ,गोल्डन आदित्य झा वहीं सचिव अशीष शाह ,राजा सिंह, विवेक सिंह, गुटलु सुवेंदु, सौरव शिवम झा ,वीरेंद्र पासवान, मीडिया प्रमुख सचिव हिंदुस्तानी सहित जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया वही इस कार्यक्रम में उपस्थित नगर पार्षद मनीष सिंह, भाजपा नेता जनमेजय सिंह, प्रदेश महासचिव प्रतिमा रंजन, अजय प्रसाद, सनी सिंह ,ज्योति नारायण मंडल, देवेन्द्र यादव, शंकर दास ,भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू रोनीयार ,सुबोध चौधरी ,मनोज कुमार मुन्ना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, रोहन झा ,नीतीश मिश्रा ,गगन झा, तरुण राठौर ,पीयूष रंजन ,राजा मुखिया, पंडित राजेश पांडे ,अनिल झा ,सतीश शाह, राधे मंडल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing