मिथिला के व्यवसायी को नाइजीरिया में मिला बड़ा सम्मान

मधुबनी के संजय झा को किंग ने दिया चीफ का खिताब, 16 साल से कर रहे समाज सेवा

मधुबनी/ बिहार:-

नाइजीरिया में भारतीय मूल के व्यवसायी और समाज सेवी संजय झा को एक विशेष सम्मान से नवाजा गया है। सांगो, ओटा, ओगुण स्टेट, लागोस में स्थानीय किंग ने उन्हें ‘एआईयेटोरो एडुरास मुपिन ओटा के प्रमुख अमुलुदुन’ के रूप में चीफ का प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किया।

बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के सिंगियौन गांव के मूल निवासी संजय झा पिछले 16 वर्षों से नाइजीरिया में निवास कर रहे हैं। नारायण चैरिटी के चेयरमैन और नारायण ट्रेडिंग कंपनी के सीईओ के रूप में कार्यरत संजय झा को यह सम्मान उनकी सराहनीय सामाजिक सेवाओं और मानवीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।स्थानीय समुदाय के कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत संजय झा जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता भी करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज सेवा शुरू से ही उनका मुख्य लक्ष्य रहा है। विभिन्न देशों में कई कंपनियों के साथ काम करने के साथ-साथ वे मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे हैं।

संजय झा ने अपने गृह राज्य बिहार, विशेषकर मिथिला और मधुबनी क्षेत्र के विकास में योगदान देने की भी इच्छा जताई है। एक प्रवासी भारतीय को मिला यह विशिष्ट सम्मान भारत और विशेष रूप से बिहार-मिथिला क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing