राष्ट्रीय जनता दल भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह मधुबनी के फुलपरास में मनाएगी

Madhubani/ Bihar:-

राष्ट्रीय जनता दल भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह मधुबनी के फुलपरास में मनाएगी। यह आयोजन 24 जनवरी को फुलपरास के श्रीकृष्ण यादव प्लस 2 उच्च विद्यालय सिसवा बरही के मैदान में होगा। इस जयंती समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। मंगलवार को इस बात की जानकारी जिला उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव, युवा नेता आरिफ जिलानी अम्बर, असलम अंसारी, रत्नेश्वर यादव,अशोक यादव, गुनानंद यादव ने रामचौक स्थित आवास आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी।
रामकुमार यादव ने कहा पहली बार पटना से बाहर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने की योजना आरजेडी ने बनाई है। हर साल 24 जनवरी को राजद पटना में जयंती मनाती थी। लेकिन इस बार कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रही मधुबनी में जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों की मजबूती के लिए श्री लालू प्रसाद जी ने सर जमीन पर शोषितों, वंचितों, गरीबों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों को मान-सम्मान दिया और उसको तेजस्वी प्रसाद यादव जी ने 17 महीने के कार्यकाल में जो पहचान दी उसे मजबूत करने की आवश्यकता है।
युवा नेता आरिफ जिलानी अम्बर ने कहा कि 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती के अवसर पर बिस्फी विधानसभा से पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित समाज से हजारों लोगों को लेकर फुलपरास जायेंगे। ये कार्यक्रम बिहार की राजनीति दिशा को तय करने जा रहा है। देश और राज्य में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा है। देश के सभी सरकारी संस्थान को निजीकरण कर आरक्षण से वंचित किया जा रहा है।
युवा जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण यादव ने कहा समस्तीपुर में जन्मे कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल और मधेपुरा रही है। इन क्षेत्रों से वो कई बार विधायक और सांसद चुने गए। जिसके चलते मधुबनी में पाटी ने जयंती मनाने का फैसला लिया है। क्योंकि मिथिलांचल कोसी में बीजेपी और जेडीयू के साथ चुनाव लड़ने से राजद कमजोर हुई है। यही वजह है कि पार्टी ये फैसला लिया है।कर्पूरी जयंती के अवसर पर जिला के सभी छात्र युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आने का अपील किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications