प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया

प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
मधुबनी/ बिहार : कारमेघ उत्तरी पंचायत के लौकहा बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण जनता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका वीणा कुमारी की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय परिवार ने उन्हें मिथिला परम्पराओं के अनुसार पाग,दोपटा एवं फूल माला से सम्मानित कर उपहार भेंट किया एवं नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, और छात्र-छात्राओं ने उनके सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठता की भूरी भूरी प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि वीणा कुमारी का योगदान विद्यालय और समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है, और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संजीव साह एवं संचालन स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त केशव कुमार ने की। इस दरम्यान स्काउट गाइड के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। आगत अतिथियों में क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक भारतभूषण मंडल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा ठाकुर, कमलेश शारदा, जिप सदस्य चंद्रभूषण साह, सरपंच रोबिन साह,पूर्व सरपंच अरूण वर्मा, अरविंद महतो, राजदेव सिंह,कृष्णदेव सिंह, हनुमान प्रसाद गुप्ता, राजकुमार नायक, बड़कू पासवान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संक्षिप्त संबोधन में क्षेत्रीय सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि वीणा कुमारी का परिवार 1968 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने कर्तव्यों के माध्यम से समाज और देश को नई दिशा दिखाई है। उनहोंने कहा कि यदि आपके पास अच्छी शिक्षा है तो आपसे कोई छीन नहीं सकता है, उन्होंने सिर्फ दस महिने के कार्यकाल में इस विद्यालय का कायाकल्प किया वह सराहनीय है।

 

क्षेत्रीय विधायक भारतभूषण मंडल ने उनके कार्यकाल को सराहना करते हुए कहा कि वीणा कुमारी द्वारा विद्यालय का सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्य उनके नेतृत्व में संभव हुआ है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। इस कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने वीणा कुमारी की उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing