*पप्पू यादव के समर्थकों ने बीपीएससी की परीक्षा पुनः कराने को लेकर किया प्रदर्शन
Madhubani/ Bihar:-

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जन अधिकार पार्टी के पुर्व जिलाध्यक्ष तारेस भारती के नेतृत्व मे 70वीं बीपीएससी की परीक्षा पुनः कराने को लेकर मधुबनी स्टेशन के रेलवे लाइन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीपीएससी एवं बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इससे नईं दिल्ली जानेवाली गरीब रथ का परिचालन कुछ देर के लिये रुका रहा। इधर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर नगर थाना की टीम थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व मे मुस्तैद दिखी। मौके पर मौजूद तारेस भारती एवं अन्य ने बिहार सरकार से छात्रों पर दमन बंद करने के साथ पुनः परीक्षा लेने की बात कही। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि सरकार 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा नहीं लेती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार 70वीं बीपीएससी की परीक्षा मे गड़बड़ी की जांच नहीं कराना चाहती है। बताया जा रहा है कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करके फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी पटना मे धरना पर बैठे है। वही नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया की मधुबनी स्टेशन पर कोई भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। सभी ट्रेनें समय से चल रही है।