एसपीएस पाठशाला में वर्षगांठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
खुटौना/मधुबनी/ Bihar:–

प्रखंड क्षेत्र के झांझपट्टी गांव स्थित एसपीएस पाठशाला में मंगलवार को वार्षिक उत्सव के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक किरण कुमारी साह, मुखिया राम दयाल, विद्यालय के चेयरमैन आर के रमन तथा विद्यालय के संस्थापक मुकेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

छात्रों ने बाल विवाह, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी आवश्यक है।