छात्र संघर्ष समिति ने रामकृष्ण महाविद्यालय के गेट पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया

Madhubani/ Bihar:-  छात्र संघर्ष समिति के द्वारा रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी के गेट पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता रामकृष्ण महाविद्यालय मधुबनी के छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष यादव ने कहा कि विगत दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया था । आरएसएस और बीजेपी वालों ने पहले महात्मा गांधी को गाली दी फिर जननायक कर्पूरी ठाकुर को गाली दी फिर नेहरू जी को गाली दी और अब अंबेडकर जी को गाली दे रहे हैं। उनके अपने नेता का तो देश आजादी में कोई योगदान है नहीं। उनके सभी नेता माफी वीर रहे हैं। इसीलिए देश के महापुरुषों को वे लोग अपमानित करने का काम कर रहे हैं। संविधान निर्माता के प्रति ऐसी घृणित सोच बीजेपी और आरएसएस पाठशाला से ही पनपत्ति है। देश के 100 करोड़ से अधिक बहुजन समाज और संविधान में यकीन रखने वाले नए प्रिय लोगों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भगवान से कम भी नहीं है। हजारों सालों से देश के बहुजन समाज जिसकी आबादी 90% से अधिक है उसको पढ़ने का अधिकार नहीं था। छुआछूत और भेदभाव चरम पर था। आजादी के बाद संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा रचित संविधान में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए हक व अधिकार की बात थी। आजादी के 75 वर्षों बाद देश के ओबीसी एससी एसटी और अल्पसंख्यक समाज पढ़ लिखकर खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं जो मनुवादी विचारधारा वाले गृह मंत्री अमित शाह को पेट में दर्द हो रहा है यह देश संविधान से चलेगा नहीं की मनुस्मृति से।बीजेपी और आरएसएस वाले भारतीय संविधान को बदलकर मनुस्मृति लागू करना चाहते हैं जो देश के बहुसंख्यक आबादी ऐसा नहीं होने देगी। न्यायालय द्वारा पूर्व में इसी अमित शाह को गुजरात का सबसे बड़ा गुंडा कहकर तड़ीपार किया था ।अंबेडकर जी के संविधान के बदौलत ही अमित शाह तड़ीपार हुए थे और इसी संविधान के बदौलत आज अमित शाह गृह मंत्री बने हुए हैं ।अमित शाह गृह मंत्री बनकर संविधान निर्माता को गाली दे रहे हैं , जिसको देश की बहुजन समाज समय पर सबक सिखाएगी। छात्र समिति के संस्थापक सदस्य ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि न्यायालय द्वारा घोषित गुंडे जिसको न्यायालय के द्वारा तड़ीपार किया गया था, वह अंबेडकर जी के जैसा महान विद्वान के बारे में क्या जाने। गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति ऐसी घृणित सोच रखने वाले को भारत का संविधान पसंद नहीं है, वह देश में मनुस्मृति लाना चाहते हैं जिसको देश के 90% बहुजन समाज कभी नहीं होने देगी।

पुतला दहन में मुख्य रूप से मणिशंकर यादव बैजू यादव राजीव कुमार सिंह मुलायम सिंह दयानंद शाह मुकेश कुमार यादव किसन बारी मोहम्मद इकबाल मोहम्मद मुजम्मिल किशनबाड़ी राजा कुमार सिंह पीयूष कुमार सिंह राजा कुमार राम जी मिश्रा अजय कुमार साहनी अशोक कुमार यादव सहित सैकड़ो युवा साथी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications