डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 8 रन से पराजित किया।

*डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब को 8 रन से पराजित किया।

Madhubani:-

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का लीग मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला गया।

आज का मैच में टाउन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 30 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 30 ओवर खेलकर अपने सभी 7 विकेट खोकर 206 रन बनाया। डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में विजय कुमार ने 36 रन, क्षितिज ने 26 रन, आयुष कुमार ने 51 रन, अंकित कुमार ने 60 रन, कैफील ने 5 रन और अभिषेक ने नाबाद 7 रन बनाया।

वहीं गेंदबाजी में टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक झा ने 38 रन देकर 2 विकेट और नवविद्या, आयुष कश्यप तथा अरुण कुमार ने एक एक विकेट लिये।  बेहद रोमांचक मुकाबले में टाउन क्रिकेट क्लब 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर खेल कर अपने 9 विकेट खोकर 198 रन ही बनाया।

टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी मे संजय यादव ने 44 रन, उत्तम भारद्वाज ने 35 रन, युवराज झा ने 4 रन, आयुष कश्यप ने 31 रन, श्लोक ने 7 रन, धरम यादव ने 2 रन, अरुण कुमार ने 20 रन, अभिषेक सिंह ने 12 रन, अभिषेक झा ने नाबाद 14 रन और नवविद्या ने नाबाद 3 रन बनाये।

गेंदबाजी में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से कैफील ने 24 रन देकर 4 विकेट, विजय कुमार 46 रन देकर 2 विकेट, क्षितिज ने 23 रन देकर 3 विकेट विकेट प्राप्त किया।

आज का मैन ऑफ द मैच कैफील को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल कर्ण थे। कल विश्राम का दिन है। अगला मैच 12 दिसंबर को झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications