वन प्रमंडल पदाधिकारी,दरभंगा के निर्देश के आलोक में तथा प्रभारी पदाधिकारी चिल्ड्रेन पार्क के सराहनीय कार्य।
रिपोर्ट:- नीतीश झा

Madhubani:-
बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी ” *कृषि वानिकी योजना* ” के बारे में चिल्ड्रेन पार्क काली मंदिर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया। बिहार सरकार की कृषि वानिकी योजना के तहत, किसानों को अपनी ज़मीन पर पारंपरिक फ़सलों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पेड़ और अन्य फ़सलें लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इस योजना के तहत, किसानों को कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं:
सरकारी नर्सरी से 10 रुपये प्रति पौधे की दर से पेड़ों का बीज उपलब्ध कराया जाता है.
अगर किसान वन विभाग से खरीदे गए पौधों का 50 प्रतिशत अपनी ज़मीन पर तीन साल तक सुरक्षित रखते हैं, तो उन्हें 60 रुपये प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि दी जाती है.
पौधा खरीदने पर किए गए खर्च का 10 रुपये भी किसानों को वापस दिया जाता है.
