मधुबनी जिला क्रिकेट लीग :- नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी 8 विकेट से जीता।

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग :- नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी 8 विकेट से जीता।

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024 – 25 का लीग मैच झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी के बीच खेला गया।

 

Madhubani:-

आज का मैच में झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 30 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22.5 ओवर खेलकर अपने सभी 10 विकेट खोकर 97 रन बनाया। बल्लेबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित कुमार ने 1 रन, युवराज झा ने 1 रन, आदित्य सिंह ने 2 रन, अंकित झा ने 10 रन, नीतीश कुमार ने 25 रन, लक्ष्मण ने 4 रन, इंद्रदेव ने 8 रन, असरार ने 1 रन, नीतीश झा ने 19 रन और नीरज झा ने नाबाद 2 रन बनाया।
वहीं गेंदबाजी में नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से दीपक कुमार ने 10 रन देकर 4 विकेट, अमरेन्द्र ने 30 रन देकर 3 विकेट और राजीव, रंजन तथा श्याम ने एक एक विकेट लिये।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब, नारायनपट्टी ने 15.3 ओवर खेल कर अपने 2 विकेट खोकर 99 रन बना मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
नारायनपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी मे कैलाश यादव ने नाबाद 52 रन और अतुल प्रकाश ने 15 रन और राजीव ने नाबाद 5 रन बनाये।
गेंदबाजी में झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित झा और नीरज झा ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
आज का मैन ऑफ द मैच दीपक कुमार को फुलपरास के वरिष्ठ खिलाड़ी बेचन चौपाल के हाथों प्रदान किया गया।
आज के मैच के निर्णायक सुरेन्द्र नारायण सिंह और प्रफुल्ल कर्ण थे।

कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और डायमंड क्रिकेट क्लब रेड, पंडौल के बीच खेला जायेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications