लेट्स इंस्पायर बिहार मधुबनी अध्याय के द्वारा आज सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट:- नीतीश झा
Madhubani:- लेट्स इंस्पायर बिहार मधुबनी अध्याय के द्वारा आज सुबह में कपिलेश्वर नाथ मंदिर के क्षेत्र में सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया मुख्य संरक्षक कैलाश भारद्वाज ने कहा कि सभी को अपने आसपास सफाई अभियान चलाना चाहिए, ताकि हम अपने आप को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकें।

आज के समय में जो भी बीमारियां पैदा हो रही हैं वह सिर्फ सफाई न करने के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि बहुत सा पैसा हमारा इन बीमारियों में लग जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग समझ नहीं रहे कि सफाई इंसान के जीवन के लिए कितनी जरूरी है जो उनको अनेक बीमारियों से बचा सकती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे सफाई के महत्व को समझें और उसे अपने जीवन में एक आदत की तरह अपनाएं। अंत में सभी सदस्यों ने अपने आसपास सफाई करने की शपथ ली।

IG विकास वैभव कि मुहिम लेट्स इंस्पायर बिहार मधुबनी के मुख्य संरक्षक कैलाश भारद्वाज ,मुख्य समन्वयक डॉ उदय भुषण प्रशाद निराला संगठन प्रभारी सह जिला समन्वयक राजू झा एवं डॉ अनीता झा ,नीतीश झा ,डॉ उदय कांत मिश्रा , पिंकी भारद्वाज, काजोल पूर्वे,सरोज झा, जुली झा, नीलेंद्र चौधरी, सरोज कुमार, सुभाष कुमार, रीना सर्राफ, आर्या झा, पिंकी , प्रीति,ऋषिकेश , कृष्णा, विवेक कुमार एवं सभी अध्याय के सदस्य मौजूद रहे।