राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में मधुबनी नवोदय की शिवांगी झा ने लहराया परचम 

*राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में मधुबनी नवोदय की शिवांगी झा ने लहराया परचम 

*बहुचर्चित कला शिक्षक सुशील शास्त्री से मूर्ति कला की शिक्षा ले रहीं हैं शिवांगी 

Madhubani/ Bihar :-

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी मधुबनी की नवमी की छात्रा ने शिवांगी झा ने बिहार बंगाल व झारखंड के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान को अपने पक्ष में कर पुनः एकबार मधुबनी नवोदय परिवार को गौरवान्तित की हैं। यह जानकारी विद्यालय के ई सी पी कृष्णकांत ने विज्ञप्ति जारी कर दी हैं। ऑन स्पॉट मूर्ति कला में क्षेत्रीय स्तर पर बिहार बंगाल व झारखंड के प्रतिभागियों को शिकस्त देते हुए कला उत्सव 2024/25 के लिए शिवांगी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ हैं। मूल रूप से कलुआही परसौलिया निवासी धर्मवीर झा की पुत्री शिवांगी झा ने मूर्ति कला एवं मिथिला पेंटिंग की शिक्षा विद्यालय के ही बहुचर्चित कला शिक्षक सह कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरास्ट्रीय स्तरों पर अवार्डेड सुशील शास्त्री से ले रहीं हैं। शिक्षक श्री शास्त्री बताते हैं कि नई पीढ़ियों को कला प्रदर्शन में उत्कृष्टता का परिचायक बनाना ही मेरी पहली प्राथमिकता रही हैं।

बता दें कि बीते तीन वर्षो से लगातार एवं वर्ष 2022 में नवोदय विद्यालय मधुबनी के प्रियांशु का चयन मूर्ति कला में एवं वर्ष 2023 में भी अमित कुमार चयन चित्रकला में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। देशभर में नवोदय विद्यालय मधुबनी की पहचान लगातार तीसरे बार राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों का चयन के रूप में हुआ हैं। जिससे नवोदय परिवार एवं मिथिला क्षेत्र में हर्ष का माहौल हैं। इस बहुमुखी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र झा ने कहा कि नवोदय मधुबनी के प्रतिष्ठा को यहां के छात्र लगातार बढ़ा रहें हैं। इससे अन्य छात्रों में भी आत्मबल का विकास बड़े पैमाने पर होगा। शिवांगी के इस उपलब्धि विद्यालय के वरीय अध्यापक श्री फैयाज अहमद,श्री एम.के.पाण्डेय, प्रशांत कुमार,एस के झा, बी नारायणन अजय कुमार सिंह तथा ई.सी.पी.श्री कृष्णकांत ने सहर्ष बधाई दिया हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications