*सिकटीयाही पंचायत से युगल किशोर ने किया पैक्स चुनाव का नामांकन, क्षेत्र में बधाइयों का दौर

Madhubani/Bihar:-
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड स्थित सिकटीयाही पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए युगल किशोर ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के साथ ही पंचायत में उत्साह का माहौल बन गया है। युगल किशोर ने पंचायत के विकास और अच्छे कार्यों के वादे के साथ चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है।
नामांकन के बाद युगल किशोर को बधाई देने वालों का तांता लग गया। पंचायत के प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में बबिंद्र शर्मा, मदन यादव, लक्ष्मण महतो, नरेश यादव, प्रदीप सिंह, सूरज राम, अजय कुमार, बालकृष्ण सिंह, दिलीप सिंह, राधेश्याम यादव, कामेश्वर महतो, गौरी शर्मा, मुन्ना यादव, जितेंद्र महतो और ब्रह्मदेव सदाय जैसे कई प्रमुख नाम शामिल हैं। 
युगल किशोर ने कहा, “मेरा उद्देश्य पंचायत में समग्र विकास और पारदर्शिता लाना है। मैं हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए काम करूंगा।”
पंचायत के लोग युगल किशोर के फैसले से उत्साहित हैं और उन्हें एक योग्य उम्मीदवार मानते हैं। आगामी चुनाव में सिकटीयाही पंचायत का भविष्य तय होगा।