थाना परिसर में दीपावली व छठ पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Mukesh kumar
madhubani/ bihar:-

बासोपट्टी थाना परिसर में दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि दीपावली व छठ पूजा शांति, समृद्धि और सदभाव का त्योहार है,इसे सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाए. वहीं अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि बच्चों के द्वारा पटाखा छोड़ते समय अभिभावक को विशेष सावधानियां बरतें. उन्होंने आपसी जन सहयोग से छठ घाटों की साफ सफाई व बैरिकेटिंग और लाईट की व्यवस्था करनें का अनुरोध पूजा समिति व जनप्रतिनिधियों से की.

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. त्योहार के दौरान किसी तरह का अराजकता नही हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखे तथा किसी प्रकार के अफवाहों को फैलने न दें. किसी प्रकार की समस्या उतपन्न होने पर अविलंब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें.