देशी विदेशी शराब के साथ दो सगे भाई को रहिका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Madhubani/Bihar:-
लाख शराब बंदी के बाबजूद भी शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा।हजारों परिवार के पति पत्नी, भाई बहन, पीता पूत्र, मां बेटा शराब धंधे में है संलिप्त।

हजारों गिरफ्तारी भी हमारे दावे को करती है सत्यापित। ऐसे ही एक मामले में मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने दो सगे भाईयों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्राप्त गुप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सप्ता मे योगेंद्र महतो के पुत्र प्रदीप महतो एवं रंजीत महतो घर पहुंची। जहां शराब खरीद बिक्री का कार्य किया जा रहा था। वहां पहुंचे रहिका थाना पुलिस को शराब कारोबारी देखते ही भागने लगा। जिसे पुलिस द्वारा पहले से घेराबंदी कर भागने का प्रयास किया की लेकर दोनों शराब कारोबारी भाईयों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। वही घर की तलाशी लेने पर 30 लीटर विदेशी व देशी चुलाई शराब बरामद किया गया।

इस बाबत रहिका थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि 30 लीटर शराब के साथ दो सगे भाई को थाना क्षेत्र स्थित सप्ता गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद एवं मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों कारोबारी को न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया जहां न्यायालय द्वारा अग्रिम करवाई करते हुए मंडल कारा रामपट्टी भेज दिया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing